April 22, 2025 9:04 pm

इतिहास के पन्नो से

30 अक्टूबर – आज का इतिहास

आज विश्व बचत दिवस

???? प्रत्येक वर्ष 30 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 30 अक्टूबर, 1924 को इटली से हुई थी। इसे वर्ल्ड सेविंग्स डे भी कहा जाता है।

30 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाये

???? गुस्टाफ द्वितीय एडोल्फ 1611 को 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।

???? रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को 1905 में स्वीकृती दी।

???? बेनिटो मुसोलिनी ने 1922 को इटली में सरकार बनाई।

???? पहली बार लंदन में 1925 को टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।

???? तुर्की तथा यूनान ने 1930 में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।

???? भारत संयुक्त राष्ट्र में 1945 को शामिल हुआ।

???? भारत का पहला पांच सितारा होटल अशोक 1956 में खुला।

???? ब्रिटेन में 1960 को पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

???? जोसेफ स्तालिन की कब्र को 1961 में मास्को के रेड स्क्वायर स्थित लेनिन के मकबरे से निकालकर क्रेमलिन वाल के पास दफनाया गया।

???? अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने 1963 में युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

???? तुर्की में 1973 को इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ।

???? स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने 1975 में सत्ता संभाली।

???? मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने 1980 में सीमा विवाद हल किया।

???? बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में 1994 को वामपंथी गठबंधन की जीत।

???? लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को 2001 में पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।

???? ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा 2003 को प्रारम्भ।

???? अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने 2003 में पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।

???? पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2003 में लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।

???? उक्रेन ने 2004 में फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।

???? असम (भारत)की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 2008 में श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

???? स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने 2008 में फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।

???? गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 2008 को कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

???? तेलंगाना के महबूबनगर में 2013 को बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।

30 अक्टूबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

???? वर्ल्ड थ्रिफ्ट डे (विश्व बचत दिवस)

Recent News