December 7, 2025 7:06 pm

सन्त निरंकारी मिशन द्वारा भक्ति संध्या एवं विशाल निरंकारी सन्त समागम का आयोजन अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में

[adsforwp id="60"]

अर्की

भक्ति संध्या का आयोजन सांय 6:30 बजे से 9:30 बजे तक होगा। तथा 8 जून रविवार को विशाल निरंकारी सन्त समागम का आयोजन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगा। इसमें सभी निरंकारी संत महात्मा दूर दराज पहुंच रहे है। अर्की शाखा के मुखी गरीब दास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में महान विद्वान महात्मा परम आदरणीय हेमराज शर्मा कॉर्डिनेटर, प्रचार प्रसार विभाग दिल्ली से आ रहे है। उनकी उपस्थिति में सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज का दिव्य संदेश जन जन तक सुनाया जाएगा।
पहले दिन भक्ति संध्या में प्रसिद्ध गायक कलाकार हिमाचल एवं पंजाब, दिल्ली से आ रहे है। उन्होंने बताया कि इस विशाल संत समागम में सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, शिमला, किन्नौर एवं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से भी संतों का हुजूम आएगा।
सभी प्रभु प्रेमियों से आग्रह है कि भक्ति संध्या एवं विशाल सत्संग को श्रवण करने के उपरांत लंगर / भंडारा जरूर ग्रहण करके जाएं।

Leave a Reply