राशिफल (भार्गव)
मेष
13-06-2025
♈ मेष :
रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
वृष
13-06-2025
♉वृषभ :
आज किस्मत आपका साथ देगी। शारीरिक रुप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आप बातों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। बदलती परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन है, किसी प्राइवेट शिक्षण संस्थान से sजुड़ेंगे। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगें। घोड़े को हरी घास खिलाएं, धनलाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
मिथुन
13-06-2025
♊ मिथुन :
जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। आपका मूडी रवैया आपके भाई का मिज़ाज ख़राब कर सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग
कर्क
13-06-2025
♋ कर्क :
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। आज अचानक से आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। आज ऑफिस में बॉस आपके सुझाव की तारीफ करेंगे। आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपको सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग
सिंह
13-06-2025
♌ सिंह :
अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। संभव है कि परिवार के साथ किसी नज़दीकी रिश्तेदार से मिलने जाना हो और इसके लिए दिन ठीक भी है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
कन्या
13-06-2025
♍ कन्या :
आज आपको व्यापार में धनलाभ होगा। सोशल नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज के दिन म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा, आप राहत महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा ना करें। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। सूर्य देवता को नमस्कार करें, जीवन में तरक्की मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: हरा रंग
तुला
13-06-2025
♎ तुला :
ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
वृश्चिक
13-06-2025
♏ वृश्चिक :
आज अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। वर्किंग लोगों के लिए दिन अच्छा है, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। मेडिकल के छात्रों के लिए दिन उत्तम है, कम मेहनत में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें, घर के बड़ों की सलाह से आगे बढ़ें।। घर से बाहर जाते समय पानी पीकर निकलें, सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
धनु
13-06-2025
♑ धनु :
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैरज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
मकर
13-06-2025
♑ मकर :
आज घरवालों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। इस राशि के इंजीनियर्स को विदेश से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। काम की शुरूआत से पहले अच्छे से सोच-विचार लें। आज आपके सारे काम सकारात्मक तरीके से पूरे होगें। इस राशि की महिलाएं यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें। माथे पर केसरिया सिंदूर से तिलक लगाएं, रूके काम बनेंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
कुंभ
13-06-2025
♒ कुंभ :
भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, जो परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। अगर आपने सही समय पर ध्यान न दिया तो आपका जीवनसाथी रौद्र रूप धारण कर सकता है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हरा रंग
मीन
13-06-2025
♓ मीन :
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को तरक्की के बेहतर अवसर मिलेंगे, किसी बड़ी राजनैतिक पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेगें। बदलते मौसम के असर से आपको पेट से संबंधित कुछ दिक्कते हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का सही ढ़ंग से ध्यान रखें। ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। गाय को गुड़ खिलाएं, हर काम में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: चन्दन रंग




