December 7, 2025 4:24 pm

जिला सोलन मे तीन दिन अलग अलग जगह स्वास्थ्य शिविर

[adsforwp id="60"]

सोलन
पवन कुमार सिंघ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार और मानव कल्याण सेवा समिति, चौपाल के संयुक्त तत्वाधान में जिला सोलन में वरिष्ठ नागरिकों की आंखों में मोतिया बिन्द की जाँच के लिए तीन निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में अनुभवी चिकित्सक वृद्धजनों की आँखों के मोतिया बिन्द की जाँच करेंगे और गला, कान व नाक रोग के विशेषज्ञ भी लोगों के रोग निवारण हेतु उचित परामर्श देंगे।

शिविरों की तिथि और स्थान निम्नलिखित हैं:

  1. 13 अक्टूबर 2025 – मॉडल सिविल अस्पताल सायरी
  2. 14 अक्टूबर 2025 – पब्लिक स्वास्थ्य केन्द्र भूमती
  3. 15 अक्टूबर 2025 – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी

समय: प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक

आप सभी सज्जनों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मण्डल/युवक मण्डल/स्वंय सहायता समूहों के प्रधानों से निवेदन है कि वरिष्ठ नागरिकों/वृद्धजनों तक यह सूचना पहुंचाएं और उन्हें शिविर स्थल तक पहुंचाकर पुण्य के भागीदार बनें। पंजीकरण हेतु कोई भी ID (पहचान पत्र) जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर कार्ड साथ लाएं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

  • श्री जी.एस. नेगी, जिला कल्याण अधिकारी सोलन – 8219669719
  • श्री केशव राम लोदटा, निदेशक, मानव कल्याण सेवा समिति – 9816312732
  • श्री राकेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी, अर्की – 7018287084
  • श्री करण पाठक, तहसील कल्याण अधिकारी, कण्डाघाट – 8278881724

Leave a Reply