स्वर्गीय मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर, शिमला के रिज मैदान पर ठाकुर हरि दास की एक ऐतिहासिक तस्वीर प्रदर्शित की गई, जो हिमाचल प्रदेश की प्रथम मंत्रिमंडल की है। यह तस्वीर उस समय की है जब डॉ. यशवंत सिंह परमार प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, जिसमें ठाकुर करम सिंह एवं ठाकुर हरि दास (तत्कालीन विकास, वन एवं उद्योग मंत्री) भी सम्मिलित हैं। यह प्रथम मंत्रिमंडल पुराने हिमाचल का था जिसमें केवल 6 जिले हुआ करते थे जिसमें सबसे बड़ा जिला महासु था उस वक्त किन्नौर भी इसमें शामिल था जो बाद में अलग जिला किन्नौर हो गया दूसरा मंडी तीसरा बिलासपुर चौथा सिरमौर और चम्बा हुआ करते थे यह परमार मंत्रिमंडल प्रथम था जो ओल्ड हिमाचल का बना था । इसमें ठाकुर हरिदास जो कुनिहार के रहने वाले थे वन मंत्री जिनके साथ और भी विभाग होते थे दूसरे ठाकुर करम सिंह जी जो मंडी से थे उनके पास शिक्षा विभाग के अलावा और भी कुछ विभाग थे यह मंत्रिमंडल केवल तीन मंत्रियों के आधार पर था।





