December 7, 2025 3:38 pm

बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की के तत्वावधान में वृत चंडी द्वारा बांजन में बेटी जन्म उत्सव का आयोजन

[adsforwp id="60"]

बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की के तत्वावधान में वृत चंडी द्वारा बांजन में बेटी जन्म उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें गाँव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य वक्ता पर्यवेक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग अजय शांडिल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों पर विशेष जोर दिया।
जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष बाब्बो राम शर्मा तथा संघोई पंचायत की वार्ड सदस्य सीमा शर्मा ने भी उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समाज में बेटियों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम की सफलता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना देवी, निशा शर्मा और चंपा शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply