February 15, 2026 4:46 am

बी.एल. सेंट्रल स्कूल कुनिहार में शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रभावी प्रदर्शन ,PTM बैठक व मॉडल प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापक-अभिभावक संघ (PTM) की बैठक का आयोजन बड़े ही सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई मॉडल प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं कलात्मक प्रतिभा को अभिभावकों ने खुले दिल से सराहा। मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से ‘School at a Glance’ की आकर्षक प्रस्तुति भी की गई, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियाँ, सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ, आधारभूत संरचना, छात्रवृत्ति योजनाएँ, एन एस एस , एन सी सी , निशुल्क शिक्षा , इको क्लब , सभी विषयों एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं शैक्षणिक गुणवत्ता की समग्र झलक प्रदान की, सभी अभिभावकों द्वारा मॉडल प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई । PTM बैठक की अध्यक्षता विद्यालय अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती मीरा देवी द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विद्यालय अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों, आधारभूत सुविधाओं तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आगामी सत्र हेतु विद्यालय वर्दी, पुस्तकों एवं शुल्क से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किएउन्होंने बताया कि आगामी सत्र में फीस में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, वर्दी में भी कोई बदलाव नहीं किया है और सभी बुक्स हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रकाशित ही लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थी केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि एन.एस.एस., एन.सी.सी., स्काउट एंड गाइड, खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाकर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को प्राप्त होने वाली विभिन्न राज्य एवं केंद्र सरकार की छात्रवृत्तियों की जानकारी भी अभिभावकों को दी।
PTA अध्यक्ष श्री रत्न तनवर ने विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में माता-पिता एवं शिक्षकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करें एवं सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करें।
इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती सुषमा शर्मा ने अभिभावकों को सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी तथा समय-समय पर विद्यालय को सहयोग प्रदान करने के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस बैठक में लगभग 250 अभिभावकों ने भाग लिया। अभिभावकों ने अपने-अपने विचार साझा किए और बैठक अत्यंत सुचारू, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों के लिए जल-पान की व्यवस्था भी की गई।

Leave a Reply