February 15, 2026 4:46 am

दाड़लाघाट में भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब कॉन्क्लेव का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट में भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित हाउस एवं क्लब प्रणाली तथा विद्यार्थियों की भूमिका पर विचार-विमर्श करना रहा। कॉन्क्लेव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन, नवगांव, दानोघाट, राजकीय उच्च विद्यालय मंगरूर तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय नवगांव के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने विद्यालयों में संचालित हाउस व क्लब गतिविधियों से जुड़े अनुभव साझा किए और बताया कि इन गतिविधियों से उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित हो रही है।वक्ताओं ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हाउस व क्लब गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। अंत में विद्यार्थियों को हाउस एवं क्लब गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन बृज लाल पंवर, प्रधानाचार्य प्रभात किशोर, मुख्य शिक्षक राजेश कुमार तथा केंद्र अध्यक्ष हीरा लाल गांधी उपस्थित रहे।

Leave a Reply