February 15, 2026 4:45 am

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई बागा सीमेंट वर्क्स में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

[adsforwp id="60"]

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई बागा सीमेंट वर्क्स में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख नितेश निराला द्वारा किया गया।
समापन समारोह में मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश जमवाल, तकनीकी विभाग प्रमुख पिनाकी दत्ता तथा वित्त एवं लेखा विभाग प्रमुख तरुण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल एवं रस्साकशी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम प्रशिक्षु विजेता रही, जबकि रस्साकशी में टीम प्रशासन एवं सुरक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बागा सीमेंट वर्क्स के सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ भाग लिया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में सामूहिक कार्य की भावना को बढ़ावा देना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा आपसी सहयोग और एकता को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर प्रबंधन प्रतिनिधि राजेश नायक, डॉ. संकेत पटेल, लोकेन्द्र जैन, सचिन गांधी, कृष्णा राम, रमन मुतनेजा, नितका कटोच, वंशिका चौहान, निकिता वर्मा, रवि त्रिपाठी, हरप्रीत अरोड़ा सहित कर्मचारी राकेश कुमार, संजय और बलवीर समेत अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply