February 15, 2026 4:45 am

चेतना संस्था के महासचिव हरीश नड्डा के जन्मदिवस पर विजयपुर बिलासपुर निवास स्थान में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

[adsforwp id="60"]

चेतना संस्था के महासचिव हरीश नड्डा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके विजयपुर बिलासपुर स्थित निवास स्थान पर सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके परम मित्र एवं भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र हांडा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा ईश्वर से उनके सुखी, समृद्ध एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। नरेंद्र हांडा ने चेतना संस्था द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाजहित में निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दाडलाघाट मंडल के महामंत्री भीम शर्मा, समाजसेवी अधिवक्ता कुनाल शर्मा तथा चंद प्रकाश भी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हरीश नड्डा को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply