February 15, 2026 4:53 am

दाड़लाघाट के वार्ड-5 में एंबुलेंस सड़क निर्माण कार्य शुरू

[adsforwp id="60"]

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के वार्ड-5 दाड़ला में एंबुलेंस सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क की मांग कर रहे थे, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विधायक अर्की संजय अवस्थी का आभार जताया। उनका कहना है कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी तथा आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, दीपक गजपति, जगदीश ठाकुर, राजेन्द्र कंवर, मनोज सहित वार्ड-5 के स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्य इसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply