अर्की आजतक (ब्यूरो)
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट व मेला कमेटी के सयुंक्त तत्वावधान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में बतौर मुख्यातिथि इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मनोज जिंदल ने शिरकत की। जबकि अंबुजा सीमेंट के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी व थाना प्रभारी दाड़लाघाट मोती सिंह विशेष अतिथि रहे। दंगल में 120 छोटे बड़े पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। इस दौरान दंगल के सभी मुकाबले रोचक रहे। सभी पहलवानों ने दंगल में अपनी पूरी ताकत तथा दाव पेंच दिखाकर उपस्थित जन समूह का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर बड़ी माली 11000 रुपये रोहित हमीरपुर,उपविजेता 9000 विकास दिल्ली,छोटी माली 7100 रुपए बलवीर बिलासपुर व उपविजेता 5100 रुपये बादशाह जम्मू रहे। इस अवसर पर बाघल लैंड लूजर के प्रधान जगदीश ठाकुर,मेला कमेटी के प्रधान राजेश गुप्ता,मेला कमेटी के पूर्व प्रधान वेदप्रकाश शुक्ला,उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अर्की मोहन ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाला शंकर,ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान बंसी राम भाटिया,उप प्रधान हेमराज ठाकुर,बरायली पंचायत के उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी,समाजसेवी नरेंद्र चौधरी,संत राम पंवर,अनिल गुप्ता,राकेश गौतम,हेमराज गौतम,जयदेव,सनी चंदेल,बंटू शुक्ला,इंदर सिंह चौधरी,कमल कौंडल,धनी राम चौधरी,श्याम चौधरी,जय सिंह ठाकुर,तुलसी राम भाटिया,पुष्पेंद्र शर्मा,नरेश ठाकुर,जगदीश्वर शुक्ला,राम चंद शर्मा,वीरेंद्र,राजेश शर्मा,मस्तराम,उमेश,ललित गौतम,संतराम कश्यप,पंचायत चौकीदार पवन शर्मा,सोहन लाल ठाकुर,ओमप्रकाश शर्मा,राम रत्न चंदेल,रूप चंद चंदेल,सत्यापाल चंदेल,कमल ठाकुर,सुरेन्द्र ठाकुर,दीपक गजपति,मनोज गौतम,जिया लाल,दिनेश सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।