अर्की:- अर्की आज तक (शहनाज) :- हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ शाखा अर्की की बैठक शाखा प्रधान संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में 33 केबी सब स्टेशन अर्की में आयोजित हुई। जिसमें सभी शाखा पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों को आ रही समस्याओं बारे शाखा अध्यक्ष को अवगत करवाया गया। शाखा अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश तकनीकी संघ ने विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग को 21 सूत्रीय मांग पर पत्र सौंपा था। जिसमें सभी मांगों पर सहमति भी बनी थी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को ओ पी एस दोबारा से लागू की है जो कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों के हित में है। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग अभी तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने में असमर्थ है। इसी के मध्य नजर रखते हुए तकनीकी कर्मचारी संघ ने कुंभकरणी नींद में सोये हुए प्रबंधक वर्ग को जगाने के लिए 23 जून तक का समय टाइमबॉन्ड नोटिस दिया है। फिर भी पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं की जाती तो 24 जून को बोर्ड मुख्यालय शिमला में संघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन करेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी बोर्ड प्रबंधक वर्ग की होगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस धरना प्रदर्शन में तकनीकी कर्मचारी संघ शाखा बढ़ चढ़कर भाग लेगी।