16 जुलाई – आज का इतिहास
आज धनराज पिल्ले जी का जन्मदिन
👤 धनराज पिल्ले (जन्म 16 जुलाई 1968) एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। इस समय वे भारतीय हॉकी टीम के प्रबंधक हैं। साथ ही, वे कंवर पाल सिंह गिल के निलंबन के पश्चात निर्मित भारतीय हॉकी फेडरेशन की अनौपचारिक (एडहॉक) समिति के सदस्य भी हैं।
16 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये
🎋 इंग्लैंड में 1439 को बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
🎋 फ्रांस के मोंटलहेरी में 1465 को युद्ध छिड़ा।
🎋 मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच 1519 में लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू।
🎋 ईस सन 622 में मुस्लिम युग की शुरूआत और उसी दिन से पैगम्बर मुहम्मद ने मक्का से मदीना की यात्रा शुरू की।
🎋 स्वीडिश बैंक ने 1661 में यूरोप में पहला नोट जारी किया।
🎋 कारा मुस्तफा के नेतृत्व में 1683 को तुर्की सैनिक वियना पहुंचे।
🎋 अमेरिकी कांग्रेस ने 1790 में कोलंबिया की स्थापना की।
🎋 अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग 1798 में बना और अमेरिकी मरीन अस्पताल अधिकृत।
🎋 हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को 1856 में कानूनी मान्यता मिली।
🎋 पार्किंसस नामक एक डॉक्टर ने 1890 में पार्किंसस बीमारी और उसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जॉच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।
🎋 जापान और इंग्लैंड के बीच आओकि-किम्बरली की संधि पर 1894 को हस्ताक्षर हुए।
🎋 रूस ने 1900 को मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया।
🎋 इराक में राजा फैसल ने 1925 में बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
🎋 नेशनल जियोग्राफिक ने 1926 को पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों का प्राकृतिक रंगीन फोटों निकाली।
🎋 अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में पहला ऑटोमेटिक पार्किंग मीटर 1935 में लगा।
🎋 फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने 1942 में 13,152 यहूदियों को गिरफ्तार किया।
🎋 अमरीका ने 1945 में परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
🎋 फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण के फाइनल में 1950 को ब्राजील को हरा उरुगवे चैंपियन बना।
🎋 एशिया का देश नेपाल, ब्रिटेन से 1951 में स्वतंत्र हुआ।
🎋 अपोलो-11 यान से 1969 में चंद्रमा पर पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन पहले व्यक्ति बने और उनके चांद पर पहले कदम की फोटो प्रसारित हुई।
🎋 इराक में संविधान 1970 में लागू हुआ।
🎋 भारत ने 1981 में परमाणु परीक्षण किया।
🎋 फिलीपींस में 1990 को 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोग मारे गये।
🎋 यूक्रेन ने 1990 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
🎋 ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई5 के किसी सदस्य ने 1993 में फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली।
🎋 जॉन एफ़.कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़। कैनेडी जूनियर की 1999 में विमान दुर्घटना में मृत्यु।
🎋 जैक्स रोगे (बेल्जियम) 2001 में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
🎋 पराग्वे में आपातकाल की घोषणा 2002 में हुई।
🎋 पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2003 में 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
🎋 चीन ने 2004 में उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
🎋 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव 2006 को पारित।
🎋 बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को 2007 में धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
🎋 जापान के निगाटा तट पर 2007 में 6.8 तीव्रता के आए भूकंप आने से आठ लोगों की जानें गई और 800 लोग घायल हुए। एक परमाणु ऊर्जा केंद्र भी ध्वस्त हो गया।
🎋 ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने 2008 में गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।
🎋 वैज्ञानिकों ने 2015 में प्लूटो ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी कीं।