19/01/2025 9:06 pm

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन सहित मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 27 लाख रुपए दिए

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। दाड़लाघाट बैंक के शाखा प्रबंधक नितिन अत्रि व सहायक प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 27 लाख रुपए दिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बैंक के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन राहत कोष में दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करेगा।

Leave a Reply