17 सितंबर – आज का इतिहास
आज नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन
👤 नरेन्द्र मोदी (जन्म: 17 सितंबर, 1950) भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने। नरेंद्र मोदी गुजरात के सबसे ज़्यादा लंबे समय तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी 7 अक्तूबर, 2001 से 21 मई, 2014 तक लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान रहे। नरेंद्र मोदी को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारत की प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमन्त्री पद का प्रत्याशी घोषित किया गया तथा इन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से चुनाव भारी मतों के अंतर से जीता। नरेन्द्र मोदी स्वतन्त्र भारत में जन्मे पहले व्यक्ति हैं जो भारत का प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए हैं। इन्होंने 26 मई, 2014 शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
17 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🚩 नीदरलैंड के नाविक ने 1598 में मॉरिशस की खोज की।
🚩 अमेरिका के बॉस्टन शहर की स्थापना 1630 में हुआ।
🚩 कोसाब्रोमा का युद्ध 1761 में लड़ा गया।
🚩 डच साइकिल चालक पीट मोस्कप्स 1922 में विश्व चैंपियन बना।
🚩 बर्कले में 1923 को भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के परिसर के उत्तर पड़ोस में सघन रूप से बनाए गए 584 घरों सहित कोई 640 भवन आग की चपेट में आ गए।
🚩 द्वितिय विश्वयुद्ध के समय 1944 में हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
🚩 हैदराबाद रियासत का 1948 को भारत में विलय।
🚩 दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना 1949 में हुआ।
🚩 भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन 1956 में हुआ।
🚩 मलेशिया 1957 को संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
🚩 जॉर्डन में 1970 को गृह युद्ध की शुरू हुआ।
🚩 बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ 1974 को संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
🚩 भारत और सिलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच 1982 को खेला गया।
🚩 अमेरिका में 1983 को पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेद महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती थी लेकिन उन्हें बाद में यह खिताब लौटा देना पड़ा था।
🚩 चीन की राजधानी बीजिंग में 1995 को ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
🚩 ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान 1999 में किया।
🚩 जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर 2000 को लिट्टे से मुक्त।
🚩 अमेरिका ने 2001 में स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
🚩 इराक ने 2002 में संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
🚩 यूरोपीय संसद ने 2004 में मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
🚩 हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन 2006 में शुरू।
🚩 भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर 2006 में रवाना।
🚩 गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में 2006 में को सम्पन्न।
🚩 भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 2006 में क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
🚩 कांधार विमान अपहरण में 2006 को अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।
🚩 विश्व कप हॉकी में 2006 में भारत को 11वां स्थान।
🚩 जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने 2008 में विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
🚩 केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 2009 को 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए। दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
🚩 न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में 2011 को वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
🚩 कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ 2017 में जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।