17/01/2025 5:23 pm

तहसील अर्की की पहली महिला अग्निवीर 21 वर्षीय पल्लवी बंगलौर से आठ महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद पहली बार पहुंची अपने घर दसेरन

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

जिला सोलन के अर्की तहसील की पहली महिला अग्निवीर 21 वर्षीय पल्लवी बंगलौर से आठ महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद पहली बार अपने घर दसेरन पहुंची। घर पहुंचने पर पल्लवी का स्थानीय पंचायत के लोगों,महिला व युवक मंडल,ग्रामीण के लोगों सहित पूर्व सैनिकों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। ट्रक ऑपरेटर की बेटी पल्लवी का बचपन से ही सेना में जाने का सपना था। अग्निवीर बनकर पल्लवी ने सपना पूरा कर लिया है। पल्लवी ने जमा दो की शिक्षा एनपीएस धुन्दन से पूरी की और उसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई बिलासपुर डिग्री कॉलेज से पूरी की। कॉलेज के दौरान पल्लवी एनसीसी में भी सक्रिय भूमिका के तौर पर रही। पल्लवी के परिवार से कोई भी सदस्य भारतीय सेना में नहीं है। बचपन से सेना में जाने की जिद ने पल्लवी को अग्निवीर बना दिया। शुक्रवार को अग्निवीर पल्लवी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पल्लवी ने कहा की कड़ी मेहनत के दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। पल्लवी ने बताया कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में देश प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर उन्होंने सभी बेटियों से देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत का आवाहन भी किया। कार्यक्रम के दौरान पल्लवी के पिता दीवान चंद व माता सुरक्षा देवी ने भावुक होते हुए कहा की हमारी बेटी ने अग्निवीर बनकर उनका मान बढ़ाया है,बल्कि बेटा बेटी के एक समान होने का भी संदेश दिया है। इस मौके पर दसेरन पंचायत के उप प्रधान पृथ्वी सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए पल्लवी को इस उपलब्धि की बधाई दी। उन्होनें कहा की पल्लवी की ये उपलब्धि इलाके की अन्य बेटियों को सेना में जाने के लिए प्रेरित करेगी। इससे पहले घर पहुंचते ही पल्लवी ने अपने देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना भी की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने खुशी के तौर पर खुब आतिशबाजी की। भूतपूर्व सेनिकों रत्न सिंह,प्रताप सिंह,चतर सिंह,प्रकाश चंद,पवन कुमार ने पल्लवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर दसेरन पंचायत की प्रधान मीना देवी,महिला मंडल की प्रधान शीला देवी,युवक मंडल प्रधान अवतार सिंह,पंचायत के पूर्व प्रधान भूपसिंह,उपप्रधान हुसन सिंह,सेवानिवृत अध्यापक गंभीर सिंह सहित महिलाएं,युवा व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply