24/01/2025 4:29 am

जानिए क्या कहते है आपके सितारे आज के राशिफल में

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (12-10-2023)

मेष
12-10-2023

आज का दिन आप दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग आपकी इस मदद को स्वार्थ ना समझे। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। यदि आज आप किसी रिश्तेदार मित्र अथवा बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह भी आज फिर से सिर उठा सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
12-10-2023

दिन अच्छा रहेगा। अकारण शुरु हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आपके ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ बहार पार्क मे टहलने जायेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

—————————————

मिथुन
12-10-2023

आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। कोई ऐसा जिसपर आप यक़ीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है. पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। मेहमानों की आवभगत में व्‍यस्‍त रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कर्क
12-10-2023

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप अपने किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में किसी काम को करेंगे, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज आपके किसी परिजन की मदद से सुलझ सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज उत्तम अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

सिंह
12-10-2023

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में कोई योजना चल रही है, तो उसे आपने सीनियर्स के साथ चर्चा करें। आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरा कर लेंगे। कारोबारीयों को काम के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। न्यायालय के कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा पढ़ाई में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां ही खिशियां आएंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कन्या
12-10-2023

आज कहीं से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन ख़रीदारी के लिहाज़ से अच्छा है। संबंधो में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

तुला
12-10-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आज आप उसे उतार सकते हैं, जिसके कारण आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
12-10-2023

आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। किसी के मामलों में दखल देने से बचें। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं, आपका लगाया हुआ पैसा फस सकता है। आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें. लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

धनु
12-10-2023

आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह दिन मध्य लाभकारी रहेगा वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मकर
12-10-2023

आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहेगा। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे बिजनेस को गति प्रदान करने के लिए अपने भाई से सलाह मशवरा करेंगे। यदि आपका कोई जमीन संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सुलझता दिख रहा है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के सामान की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यापार को करने के लिए उत्तम रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कुंभ
12-10-2023

आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे वो तय समय पर पूरा होगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी लगाने के योग बन रहे हैं। कॉमर्स के विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आपके बॉस आपको उपहार देकर प्रोत्साहित करेगें। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा होगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

—————————————

मीन
12-10-2023

आज का दिन तीव्र भावनाओं के नाम रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा प्राप्‍त हो सकता है। वह खुलकर अपने मन से पढ़ाई कर सकेंगे। शाम के वक्‍त परिवार के साथ समय अच्‍छा कटेगा। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। व्यापार में हानि हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा रंग

Leave a Reply

Advertisement