11/02/2025 5:07 am

हिमाचल में कानून व्यवस्था विफल-रत्न सिंह पाल

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक

अर्की/कुनिहार

शहनाज

प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार की घेराबंदी की है।भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल में कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार दशहरा देवभूमि में काली रात लेकर आया जिसने देवभूमि को शर्मसार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला सोलन के चायल क्षेत्र में एक अप्रवासी महिला अपने पती के साथ दशहरा मेला देखने के पश्चात गांव की ओर जा रही थी, वही जंगल में उसके पती को चार लोगों द्वारा महिला के वस्त्रों से बांधकर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों से ऐसी घटना आना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आंखें मूंदी सुक्खू की सरकार की नींद कब खुलेगी, प्रदेश अभी गुड़िया कांड भूला नहीं था इस शर्मसार घटना ने प्रदेश का सर झुका दिया है। आखिर ऐसी घटनाएं कांग्रेस के कार्यकाल में क्यों होती हैं यह अपने आप में एक बड़ा प्रश्न है। मुख्यमंत्री को स्वयं जनता के बीच आकर इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए व उन्होंने कहा कि इसके अलावा गत एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है इससे पूर्व बद्दी में भी ऐसा ही प्रकरण हो चुका है। जो काग्रेंस पार्टी सत्ता में आने से पहले महिलाओं को लुभावने वादे देने के बाते करती थी वो वादे पूरा करना तो दूर परन्तु महिलाओं की सुरक्षा भी नही कर पा रही है जो की शर्मनाक बात है। सुक्खू सरकार को चुप्पी ना साधकर ऐसी घटनाओं पर तुरंत कड़ी कार्यवाही कर दोषियों को सजा देनी चाहिए।

Leave a Reply