अर्की आज तक,कुनिहार(अक्षरेश शर्मा):-
दीपावली रात्री में सुबाथू से कुनिहार की ओर आ रहा टिप्पर बडोर घाटी में एक मकान के ऊपर जा गिरा।जानकारी के अनुसार रात्रि जय देव शर्मा निवासी बडोरघाटी अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे,तो अचानक एक धमाका हुआ।जब तक बाहर आये तब तक एक टिप्पर सड़क से लैंटर पर गिर कर वँहा से गऊ शाला के शेड को तोड़ता हुआ खेतो में करीब 150 से 200 फ़ीट नीचे पहंच चुका था।गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नही हुआ।सड़क से गिरते ही लैंटर में हालांकि एक बहुत बड़ा छेद हो गया व ठीक उसी जगह जयदेव का बेटा सो रहा था।लैंटर का मलबा बेड के साथ ही गिरा।टिप्पर में सवार दोनों व्यक्ति भी मकान के लैंटर पर ही गिर गए व टिप्पर वँहा से मकान के साथ ही गऊ शाला के शेड व लैंटर को तोड़ता हुआ करीब 200 फ़ीट नीचे खेतो में पहुंच गया।टिप्पर में सवार दोनों घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगो की मदद से सिविल हॉस्पिटल कुनिहार पहुंचाया गया,जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रैफर कर दिया गया।पुलिस थाना की टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी व छानबीन में जुट गई थी।जयदेव का लैंटर व गऊ शाला का करीब 2 लाख रु से ऊपर का नुकसान हुआ है।