27 नवंबर – आज का इतिहास
27 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🍭 पोप अर्बन द्वितीय ने 1095 में पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
🍭 सन 1795 में पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
🍭 पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने 1807 में नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
🍭 पोलैंड साम्राज्य ने 1815 में संविधान अपनाया।
🍭 अल्फ्रेड नोबेल ने 1895 में नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
🍭 अल्बानिया ने 1912 में राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
🍭 पेरिस में पुलिस ने 1947 में कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया।
🍭 जबलपुर के निवासियों ने 1949 में चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
🍭 अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 1953 में की आयु में निधन हुआ।
🍭 उरुग्वे ने 1966 में संविधान अपनाया।
🍭 फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने 1967 में फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाजार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
🍭 गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की 1975 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
🍭 मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो मिस वर्ल्ड 1995 चुनी गईं।
🍭 अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया 2004 में भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
🍭 पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 में अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
🍭 छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश 2008 में देश का पहला राज्य बना।