11/02/2025 4:00 am

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

28 नवंबर – आज का इतिहास

28 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎆 फर्डिनान्द मैगलन ने 1520 में प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

🎆 लंदन में द रॉयल सोसायटी का 1660 में गठन हुआ।

🎆 द टाइम्स ऑफ लंदन को 1814 में पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

🎆 पनामा ने 1821 में स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

🎆 डच सेना ने 1854 में बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।

🎆 ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून 1875 में पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।

🎆 न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में 1893 में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

🎆 इस्माइल कादरी ने 1912 में तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

🎆 अमेरिका में जन्मी लेडी ऐस्टोर 1919 में हाउस ऑफ कऑमर्स की प्रथम महिला सदस्य चुनी गई।

🎆 फ्रांस और सोवियत संघ ने 1932 में अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।

🎆 चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन-लाई 1956 में भारत दौरे पर आये।

🎆 मोरीटानिया ने 1960 में औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

🎆 डोमनिकन रिपब्लिक ने 1966 में संविधान अपनाया।

🎆 वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने 1975 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।

🎆 चुनावों के उपरान्त जान मेजर 1990 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

🎆 कैप्टन इन्द्राणी सिंह 1996 में एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

🎆 प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने 1997 में अपने पद से इस्तीफा दिया।

🎆 एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने 1999 में पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

🎆 नेपाल ने 2001 में माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।

🎆 कनाडा ने 2002 में हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

🎆 नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर 2006 में संधि सम्पन्न।

🎆 दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते 2007 में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

🎆 सीरिया की राजधानी दमिश्क में 2012 में हुए दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

Leave a Reply