27 दिसंबर – आज का इतिहास
27 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
???? फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म 1822 में हुआ।
???? स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण 1825 में इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
???? कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1861 में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
???? भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान 1911 में पहली बार जन गण मन गाया गया।
???? टोक्यो में 1923 में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए।
???? पर्सिया के शाह ने 1934 में पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
???? तुर्की में 1939 में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
???? वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए 1945 में विश्व बैंक की स्थापना की गई।
???? 29 सदस्य देशों के साथ 1945 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
???? नीदरलैंड ने 1949 में आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
???? द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद 1945 में मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।
???? फ्रांस ने 1960 में परमाणु परीक्षण किया।
???? बेल्जियम और कांगो के बीच 1961 में राजनयिक संबंध बहाल हुए।
???? दुनिया की सबसे लंबी गुफा केव आफ स्वैलोज़ की खोज 1966 में एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
???? चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 1968 में प्रशांत महासागर में उतरा।
???? उत्तरी कोरिया में 1972 में नया संविधान प्रभाव में आया।
???? झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में 1975 में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
???? अफ़ग़ानिस्तान ने 1979 में राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
???? सोवियत सेना ने 1979 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
???? यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर 1985 में चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
???? आस्ट्रेलिया में 2000 में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
???? भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने 2001 में अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
???? संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में पाक आतंकवादी संगठन उम्मा-ए-तामीर ए बो के खाते सील करने के आदेश दिये।
???? ईव नामक पहले मानव क्लोन ने 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
???? भारत ने 2004 में तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
???? सन 2007 में रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
???? सन 2008 में वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।