आज के लिए राशिफल (02-01-2024)
मेष
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नये निवेश में हाथ डाला, तो इससे आपको नुकसान होगा। हालांकि बिजनेस में आपकी एक के बाद डील फाइनल होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आपको संतान की संगत की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे आप पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
वृष
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। आपके कुछ डिसीजन से आपका कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन उसे लोग आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आज आप कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग
—————————————
मिथुन
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप किसी लंबे समय से रुके हुए काम को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
कर्क
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में किए गए कार्य से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। लेकिन आप उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। आपको किसी नयी डील को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरी होती दिख रही है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
सिंह
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़े ऑर्डर की प्राप्ति हो सकती हैं। आप यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई उनके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। आपने यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें आपको सफलता नहीं मिलेगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
कन्या
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है और आप किसी के कही सुनी बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रही है। आपको किसी महिला मित्र से सावधान रहने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
तुला
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। संतान के जीवन में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
वृश्चिक
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और आपके मन में यदि कोई बात छिपी हुई थी, तो वह आज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको नौकरी में किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है और धन संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपको किसी पुरानी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग
—————————————
धनु
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप उतार-चढ़ाव के कारण परेशान रहेंगे। आपका किसी कार्य को करने मन भी कम लगेगा। शारीरिक समस्याएं आपकी फिर से उभर सकती हैं। आज आप अपने कर्ज को आसानी से उतार पाएंगे। आपको किसी वाद विवाद के कारण अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद रंग
—————————————
मकर
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके सामने एक के बाद एक समस्याएं आते रहेंगी, इसके कारण आपका मन परेशान रहेगा और कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————
कुंभ
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, नहीं तो आप पर कोई झूठा आरोप लगने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलकर निवेश करने से बचना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
मीन
02-01-2024
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बिजनेस के किसी काम को लेकर आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग
—————————————