19/01/2025 7:56 am

किन्नरों को मिला था भगवान राम का आशीर्वाद। रामायण से जुड़ा है ऐतेहासिक किस्सा।

[adsforwp id="60"]
  • अर्की आज तक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा

    22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।सनातन प्रेमियों सहित देश का हर वर्ग इस भव्य समारोह को सम्पूर्ण विश्व मे ऐतेहासिक बनाने के लिये कृत संकल्प है।किन्नर समाज भी इस समारोह का हिस्सा बनने के लिये निमंत्रण की आशा मोदी जी से लगाये हुए है।किन्नर समाज का एक ऐतेहासिक किस्सा प्रभु राम से जुड़ा हुआ है।नव वर्ष पर प्रदेश महिला मोर्चा सचिव प्रतिभा कंवर के साथ एक कार्यक्रम के दौरान  इस किस्से को मीडिया से सांझा किया अर्की विधानसभा क्षेत्र चमधार में रहने वाले किन्नर पूनम महंत व शिल्पा महंत ने । उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी से किन्नर समाज को भी प्रभु राम के इस भव्य समारोह में शामिल करने का आग्रह किया।

    किन्नरों की दुआ बहुत ही प्रभावी मानी जाती है।ऐसी मान्यता है,कि किन्नर जो भी आशीर्वाद देते है वह बहुत जल्द फलीभूत होता है।उनके मुख से निकली हर बात बहुत जल्द सच होती है।पौराणिक कथाओं को माने तो किन्नरों ने भगवान राम की भक्ति की थी।प्रभु राम ने किन्नरो को आशीर्वाद दिया था,जिसका असर आज भी दिखता है।
    क्या है रामायण से जुड़ा किस्सा।
    पिता दशरथ आज्ञा से जब राम,लक्ष्मण व सीता वन गमन को गए,तो अयोध्या वासी भी उनके साथ सरयू तट तक चले गए।प्रभु राम ने तब अयोध्या वासियों में शामिल नर,नारियों को सोंगन्ध देकर वापिस अयोध्या भेज दिया,परन्तु नगर वासियों में शामिल किन्नर अयोध्या वापिस न लौट कर वंही सरयू तट के साथ ही रुक गए व प्रभु राम का इन्तजार करने लगे।प्रभु राम जब 14 वर्ष पश्चात वापिस लौटे, तो किन्नरों को राज्य की सीमा पर इंतजार करते हुए पाकर उनसे इसका कारण पूछा।तब किन्नरों ने बताया,कि आपने नर व नारियों को वापिस जाने को कहा था ,क्योंकि हम न तो नारी है व न ही नर।हम तो दोनों का समागम रुप है।हमे आपका कोई भी आदेश न होने पर हमनें आपका 14 वर्ष तक यंही इंतजार किया।
    किन्नरों की इस भक्ति से ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया,जिसका असर आज भी देखने को मिलता है। भगवान राम के वरदान के कारण ही आज भी किन्नरों के हर आशीर्वाद फलीभूत होता है। यही कारण है,कि किन्नरों के आशीर्वाद का आज भी महत्व है व इनके आशीर्वाद को किसी चमत्कार से कम नही माना जाता।

Leave a Reply