कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार की दो छात्राएं वंशिका ठाकुर और सिमरन लखनऊ में राष्ट्रिय स्तर की खेलों हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगी I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की यह बड़े गर्व की बात है,कि वंशिका ठाकुर और सिमरन राष्ट्रिय स्तर अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता जो की लखनऊ में 26 नवम्बर से 30 नवम्बर तक आयोजित होने वाली शॉट पुट व् हाई जम्प प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे I उन्होंने बताया की इस दोनों छात्राओं ने राज्य स्तर खेलों में वंशिका ठाकुर ने शॉट पुट में गोल्ड मैडल और सिमरन ने ऊँची कूद में सिल्वर मैडल हासिल किया था,जिससे इनका चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने वंशिका ठाकुर व सिमरन को राष्ट्रिय स्तर की खेलों में भाग लेने के लिए शुभकामनाये दी है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की ये दोनों छात्राएं 23 नवम्बर को रा० व्० मा ० विद्यालय बिलासपुर में आयोजित कोचिंग कैंप में भाग ले रही हैं I उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश व् प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग से आयोजित राज्य सतरीय खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपना परचम लहराया है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए उच्च उप शिक्षा निदेशक सोलन जगदीश नेगी , शिव कुमार शर्मा प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन, एडिपीओ अशोक चौहान, शारीरिक शिक्षण अमर देव, अरुणा शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से ये बच्चे हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की राष्ट्रिय स्तर की खेलों में इनके साथ शारीरिक शिक्षिका चंदर प्रभा रा० व्० मा ० विद्यालय बिषा भी मौजूद रहेंगी I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी वंशिका ठाकुर और सिमरन राष्ट्रिय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया व् शुभकामनाये दी I
