June 18, 2025 11:26 pm

राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मनाया गया संविधान दिवस और बिरसा मुंडा जन जातीय दिवस।

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक ब्यूरो

राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में प्रात:कालीन सभा में संविधान दिवस और बिरसा मुंडा जन जातीय दिवस को मनाते हुए 10वीं कक्षा के छात्र निशांत चौधरी ने बिरसा मुंडा के द्वारा किए संघर्ष और उनके जीवन परिचय के बारे में जानकारी को सांझा किया तथा साथ ही गायत्री शर्मा ने संविधान दिवस के संदर्भ में अपने विचार सांझा किए।मुख्याध्यापिका मनोरमा चढ्ढा ने भी बिरसा मुंडा द्वारा किए अंग्रेजों के विरुद्ध कार्यों व उनके जीवन चरित्र के विषय में छात्रों को बताते हुए संविधान दिवस और संविधान के महत्व के विषय में सभी बच्चों को जानकारी दी।प्रार्थना सभा के बाद संविधान दिवस पर पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकवर्ग एवं गैर शिक्षक वर्ग सभी उपस्थित रहें।

Leave a Reply