April 30, 2025 1:56 am

अम्बुजा कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाए उत्पीड़न और धमकी के आरोप,संजय अवस्थी से मिला प्रतिनिधिमंडल

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

अदानी समूह के अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में कार्यरत कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर उत्पीड़न और धमकी के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन उन्हें जबरन वीआरएस लेने और ट्रांसफर की धमकी दे रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि वे हाउस लैस और लैंड लूजर हैं और कंपनी ने उनकी जमीन अधिग्रहण की थी। इसके बदले में उन्हें कंपनी में स्थायी रोजगार दिया गया था। लेकिन अब कंपनी प्रबंधन उन्हें उत्पीड़ित कर रहा है और उन्हें जबरन वीआरएस लेने के लिए मजबूर कर रहा है। इस मामले में विधायक संजय अवस्थी से एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय मजदूर संघ इकाई दाड़लाघाट के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में दाड़लाघाट विश्राम गृह में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजय अवस्थी को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया और उनसे मदद की मांग की। विधायक संजय अवस्थी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और वह इस मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत करेंगे। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कंपनी प्रबंधन से भी बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जबरन वीआरएस लेने के लिए मजबूर करना और उन्हें ट्रांसफर की धमकी देना अनुचित है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भारतीय मजदूर संघ दाड़लाघाट के नेताओं ने कहा है कि वे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें जबरन वीआरएस लेने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। इस मौके पर करीब 250 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement