दाड़लाघाट
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला दाड़लाघाट में मिड डे मील के पाचकों की खंड स्तरीय अनूठी भोजन पाक प्रतियोगिता 14 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कलस्टर स्तर पर जो पाचक अपनी पाचन विधि में प्रथम आए हैं,उन पाचकों का खंड स्तर पर मुकाबला हो रहा है। यह पाकशाला प्रतियोगिता प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर की अध्यक्षता में हो रही है। भोजन पाक प्रक्रिया की देखरेख जयपाल शर्मा एमडीएम प्रभारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट तथा वर्षा गुप्ता एमडीएम प्रभारी राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट एवं दोनों पाठशालाओं के एसएमसी सदस्य करेंगे। यह सभी सदस्य प्लास्टर से आए पाचकों की पाक विधि तथा पूर्ण रूप से साफ सफाई का ध्यान रखेंगे तथा उसी के अनुसार पाचकों को अंक दिए जाएंगे और जो पाचक इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए केंद्र पाठशाला के मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह चौहान ने बताया की इस प्रतियोगिता में कलस्टर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पाचक पार्वती देवी राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट,महेंद्र सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंजल,ज्योति देवी राजकीय प्राथमिक पाठशाला धैणा,कामेश्वर दत्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा,बृजलाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणागुघाट,नरेश कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला बैमु इस स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।




