December 16, 2025 10:34 am

कर्मचारियों व पेंशनरों की आय सीमा की छूट 12 लाख किए जाने का भारतीय राज्य महासंघ ने किया स्वागत ।

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
केंद्र सरकार की वितमंत्री सीता रमन के द्वारा आज प्रस्तुत किये गये बजट मे कर्मचारियों व पेंशनरो को आय सीमा की छुट को 7लाख से बढाकर 12लाख किये जाने का भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने स्वागत किया है ।कुनिहार में जारी बयांन मे संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा ने इस के लिए प्रधान मन्त्री मोदी जी व वित मंत्री सीता रमन जी का अत्यंत आभार ब्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि इस मांग को भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की राष्ट्रीय संगठन के द्वारा केंद्र सरकार से लगातार उठाया जा रहा था। राष्ट्रिय संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घन श्याम शर्मा भी शामिल थे।गत वर्ष नवम्बर मे दिल्ली मे वित मंत्री से मिल कर इसकी सीमा को 10लाख करने की मांग की थी,मगर वितमंत्री जी ने इस से भी आगे बढ़ कर इसकी सीमा 12लाख कर दी इसके लिये प्रदेश महासंघ उनका आभार ब्यक्त करता है। शर्मा ने कहा जी अभी 29 व 30 जनवरी को कन्या कुमारी मे आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन मे पेंशनरो को आय मे टैक्स फ्री करने, रेलवे मे 50 प्रतिशत की छुट देने, 65वर्ष की आयु पर पेंशन मे 10प्रतिशत बढ़ोतरी करने, पैरा मिल्ट्रि फोरस मे 25वर्ष की सेवा पर पेंशन दिये जाने व पूरे भारत वर्ष के सभी प्रदेश के पेंशनरो की कमपुटेशन की अवधी 10वर्ष 8महीने किये जाने, 4वर्ष मे निशुल्क यात्रा करने की सुविधा दिये जाने की मांग की गई है जिसे केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है।

Leave a Reply