January 21, 2026 9:03 pm

लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक हुई सम्पन्न ।

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता मे लोक निर्माण विश्राम गृह मे आयोजित की गई। इसमे संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इसमें भाग लिया। जानकारी देते हुये इकाई महासचिव ओम प्रकाश गर्ग ने बताया कि महा मंत्री इंद्र पाल शर्मा ने संघ की राष्ट्रीय कार्यकारणी की कन्या कुमारी मे हुई बैठक के बारे ने बताया तथा उन्होंने सरकार के द्वारा पूर्ण राज्यत्व दिवस पर पेंशनरो की करोडो रुपयो की बकाया देय राशि के भुगतान को लेकर कोई भी घोषणा न किये जाने की प्रदेश महासंघ ने कड़ी निंदा की तथा इसको लेकर पेंशनरो मे सरकार के प्रति भारी राशि व्याप्त है। सरकार ने हमे सडको पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। अगले महीने बजट सैशन मे सरकार के विरुद्ध शिमला मे प्रदर्शन किया जायेगा जिसमे प्रदेश भर से सेंकडो पेंशनर भाग लेंगे ।
बैठक मे अन्य वक्ताओ ने स्थानीय हस्पताल मे आज तक एक मैडिसन एमडी की नियुक्ति नही की जब की इसको लेकर पिछले 2वर्षो से सरकार व विधायक से अनेको बार आग्रह किया जा चुका है। इसकी सुविधा न होने के कारण वरिष्ठ नागरिको को अपने उपचार के लिए अर्की ,सायरी, सोलंन या शिमला जाना पड़ रहा है। यहाँ पर यातयात ट्रैफ़िक की भारी दिक्त है लोगो का सड़क पर चलना मुश्किल है आये रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं ।यान्हा पर पुलिस की अतिरिक्त ब्यवस्था के लिए भी सरकार व प्रशासन से अनेक बार मांग की जा चुकी है । इसको लेकर आम जनता मे भारी रोष है।
इस अवसर परबैठक मे आज जल शक्ति विभाग से निज़ी सचिव के पद से सेवा निवृत जीत राम चौधरी, शिक्षा विभाग से अधीक्षक राकेश शर्मा, ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, देविंदर कौशल, जेपी शाह, भवानी शंकर, भगवान दास वर्मा, हरिदास, श्यामा नंद, जियालाल, सतपाल, ओम प्रकाश राणा, सोहन लाल, दिनेश शर्मा, राम लाल, उषा शर्मा, सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply