December 8, 2025 1:41 am

नरेश चौहान द्वारा बीर सिंह बीरू के निधन पर किया दुख व्यक्त

[adsforwp id="60"]

शिमला

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी (अनुसूचित जाति सैल) के शहरी अध्यक्ष बीर सिंह बीरू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 57 वर्षीय बीरू पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में उपचाराधीन थे जहां आज प्रातः उन्होंने अन्तिम सांस ली।
नरेश चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
चौहान ने कहा कि बीरू कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ता थे जिन्होंने पार्टी के अनुसूचित जाति सैल को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दिया। उनका जाना पार्टी एवं उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है

Leave a Reply

Advertisement