April 30, 2025 1:57 am

100 बर्षीय सरदार हरनाम सिंह का जन्मदिन मनाया धूमधाम से

[adsforwp id="60"]

पवन कुमार

बुघार कनैता के सरदार हरनाम सिंह  ने अपनी जिंदगी के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उनके पुत्र ने उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया और अपने निवास स्थान पर श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया।

सरदार हरनाम सिंह जी का जन्म 1925 में ग्राम पंचायत बुघार कनैता के बुघार घाट में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही खेतीबाड़ी की और अपने परिवार का पालन-पोषण किया। 1940 में उनका विवाह हुआ और उनके 6 बच्चे थे, जिनमें से दो बच्चे अब इस दुनिया में नहीं हैं।

उन्होंने  हमेशा ही धार्मिक जीवन व्यतीत किया है और वह बाबा जवाहर सिंह जी हरीपुर की मंजी के प्रमुख सेवादार रहे हैं। आज भी वह स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं और रोजाना अपने घर से लगभग 500 मीटर चलकर बुघार घाट में स्थित बाबा जवाहर सिंह जी की मंजी में पूजा करते हैं।

सरदार हरनाम सिंह  के परिवार में लगभग 13 सदस्य रहते हैं, जिनमें उनके पुत्र, पुत्री बहू, पौत्र, पोत्री बहू और उनके पड़पोते बच्चे हैं। आसपास के गांव में उनका नाम पूर्ण आदर से लिया जाता है। उनके पुत्र स्वर्ण सिंह  शिमला बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हैं।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement