कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में लगभग 140 एन सी सी कैडेटों के द्वारा दिनांक 23-02-2025 को एन सी सी A प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी गई I जानकारी देते हुए ऐ एन ओ अमर देव ने बताया की इस परीक्षा का आयोजन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन हिमाचल प्रदेश के कमांडिंग आफिसर कर्नल राजीव थॉमस के मार्ग दर्शन से किया गया I उन्होंने बताया की अन्य विद्यालय GSSS ममलीग , GBSSS कुनिहार, GMSSS भुमती, JNV बनिया देवी कुनिहार और बी एल स्कूल कुनिहार के द्वीतीय वर्ष के 140 एन सी सी केडेट्स ने यह परीक्षा दी I इस परीक्षा के संचालन के लिए प्रथम छात्र वाहिनी सोलन से आये पी आई स्टाफ नायब सूबेदार संजू कुमार व् हवलदार कुलदीप सिंह व् अन्य विद्यालयों से ऐ एन ओ देवेंदर , ऐ एन ओ कमलेश चौहान, ऐ एन ओ चंदरमणि महंत, ऐ एन ओ योगेश कुमार पाठक , रंजना व् ऐ एन ओ अमर देव मौजूद रहे I नायब सूबेदार संजू कुमार ने परीक्षा के उपरान्त सभी एन सी सी कैडेट्स का परेड, ड्रिल, शस्त्र और निपुणता का व्यवहारिक परीक्षण भी किया गया I इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी मौजूद रहे और उन्होंने बताया की एन सी सी “A” प्रमाण पत्र का अपना महत्व है और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर बच्चों को आर्मी , पुलिस में मुख्य मौका दिया जाता है I विद्यालय अध्यक्ष ने सभी परीक्षा देने वाले कैडेट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाये दी I विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल सभी अध्यापक वर्ग ने भी सभी एन सी सी कैडेट्स को इस परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी I परीक्षा के उपरांत सभी एन सी सी केडेट्स को जलपान भी करवाया गया I
