February 17, 2026 11:23 am

स्पेशल ओलंपिक्स विश्व शीतकालीन खेले 2025 में गणपति एजुकेशनल सोसाइटी कुनिहार से संबंधित रिया का चयन ।

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
स्पेशल ओलंपिक्स विश्व शीतकालीन खेले 2025 में गणपति एजुकेशनल सोसाइटी कुनिहार से संबंधित रिया का चयन फ्लोर बॉल्स में हुआ है। यह स्पेशल ओलंपिक्स इटली के टूरीन में मार्च,2025 में होनी है। रिया पिछले 8 वर्षों से गणपति एजुकेशनल सोसाइटी कुनिहार से जुड़ी है। इस दौरान रिया का चयन विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में हुआ है तथा इसने अनेक राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया है। विश्व स्पेशल ओलंपिक्स 2025 में रिया के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इससे पहले 2023 में सोसायटी से जुड़े अवनीश कौंडल ने स्पेशल ओलंपिक्स में बास्केट बॉल में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। गणपति एजुकेशनल सोसाइटी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि एक वर्ष के भीतर रिया का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल ओलंपिक्स 2025 के लिए हुआ है। गणपति एजुकेशनल सोसाइटी पिछले 20 वर्षों से दिव्यांगता,शिक्षा,पुनर्वास,खेलो तथा स्वास्थ्य से संबंधित अनेक गतिविधियों के लिए कार्य कर रही है। सोसाइटी के निदेशक डॉ रोशन लाल शर्मा जी ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत के (SOB) जिला,राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को सहयोग के लिए बधाई दी है तथा धन्यवाद किया है कि गांव से संबंधित बच्ची को उन्होंने अवसर दिया है।

Leave a Reply

Advertisement