April 30, 2025 3:13 am

शिमला धरना प्रदर्शन में प्रदेश के कई पेंशनर्ज संगठनों के शामिल होने से रहा सफल -इंद्र पाल शर्मा

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल के द्वारा कल शिमला मे आयोजित किये गये राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन के सफल आयोजन के लिए भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ पूरे प्रदेश से आए हुए सभी अन्य पेंशनर संगठनो के सभी पदेश, जिला व अन्य इकाइयों के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता है। हमने सभी संगठनो से इसमें भाग लेने की अपील की थी,जिस पर इसमें हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, सयुक्त संघर्ष समिति के सचिव अजमेर सिंह ,अपने सेंकडो सदस्यों के साथ शामिल हुये। हिमाचल फैन्शनर फेडरेशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा व उनके सदस्यों, प्रदेश सचिवालय एवम अन्य पेंशनर संघ के प्रदेश सचिव हेमसिंह ठाकुर, लोकल अरबंन् बॉडी पेंशनर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सेन, एनजीओ फेडरेशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा, भारतीय मजदूर संघ तथा एनजीओफेडरेशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने इसमें अपनी भागीदारी की। वही प्रदेश पेंशनर वेलफेर एसोशिएशन के प्रदेश संघ के वरिष्ठ उपाअध्यक्ष व जिला कांगडा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर अपने अन्य साथियों सहित आकर अपने सम्बोधन मे संघ की ओर से अपना पूर्ण समर्थन किया तथा शिमला के सभी अन्य सदस्यों से इसमें शामिल होने की अपील की तथा पेंशनरो के सभी गुटो के बनने वाले जॉइंट फ्रंट मे शामिल होने की अपील की।
इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि 15दिनों मे प्रदेश के अन्य सभी सामनातर संघो की एक जॉइंट एकशंन कमेटी का गठन कर दिया जायेगा जो आगामी रणनीति बनाकर पूरे प्रदेश के पेंशनरो को एक जुट करके अपनी माँगो को मनवांने के लिए संघर्ष करेगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, गोपाल कृष्ण, भवानी शंकर, जगदीश चंदेल साथ उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement