May 25, 2025 10:55 am

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आइये जाने नवरात्रि स्पेशल

[adsforwp id="60"]

नवरात्रि स्पेशल(भार्गव)

नवरात्रि
⚱️ हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इसका समापन नवमी तिथि पर किया जाता है। इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जो 6 अप्रैल को समाप्त होंगी। ये नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य पूजा को समर्पित है। इस अवधि में इनकी उपासना करने से साधक की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं, साथ ही मां दुर्गा की विशेष कृपा भी प्राप्त होती हैं।

⚱️ कहते हैं नवरात्रि के दिनों में देवी पृथ्वी लोक पर आती हैं। इसलिए उनकी आराधना हमेशा विधि-विधान से करनी चाहिए। इस बार देवी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो बेहद शुभ और धन लाभ का संकेत है। इस दौरान रेवती नक्षत्र और ऐन्द्र योग के साथ-साथ हिंदू नववर्ष का संयोग भी बन रहा है। इस संयोग में माता की पूजा पूर्ण विधि से करने पर वह प्रसन्न होती हैं और सभी दुखों को हरती है। ऐसे में आइए नवरात्रि के पहले दिन की पूजा विधि के बारे में विस्तार से जानते है

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025

⚱️ कलश स्थापना नवरात्रि की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस दौरान विशेष मुहूर्त में कलश स्थापना करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। 2025 में कलश स्थापना के लिए निम्नलिखित मुहूर्त है।

पहला मुहूर्त

30 मार्च 2025, सुबह 06:13 बजे से 10:22 बजे तक।

दूसरा मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त)

30 मार्च 2025, दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।

इन मुहूर्तों में कलश स्थापना करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है।

नवरात्रि कैलेंडर

प्रतिपदा 30 मार्च 2025 शैलपुत्री

द्वितीया 31 मार्च 2025 ब्रह्मचारिणी

तृतीया 01 अप्रैल 2025 चंद्रघंटा

चतुर्थी 02 अप्रैल 2025 कुष्मांडा

पंचमी 03 अप्रैल 2025 स्कंदमाता

षष्ठी 04 अप्रैल 2025 कात्यायनी

सप्तमी 05 अप्रैल 2025 कालरात्रि

अष्टमी व नवमी 06 अप्रैल 2025 महागौरी व सिद्धिदात्री

⚱️ पूजा से पहले कलश स्थापना का विधान है।

⚱️ आप सबसे पहले एक मिट्टी के पात्र को लेकर उसमें थोड़ी सी मिट्टी डाल दें।

⚱️ फिर इस पात्र में जौ के बीज डालकर उसे मिलाएं।

⚱️ इसके बाद मिट्टी के पात्र पर पानी से छिड़काव करें।

⚱️ अब आप एक तांबे का लोटा लेकर उसपर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

⚱️ उसके ऊपरी हिस्से में मौली बांधकर साफ जल भरें।

⚱️ इस जल में दूब, अक्षत, सुपारी और कुछ पैसे रख दें।

⚱️ अशोक की पत्तियां कलश के ऊपर रख दें।

⚱️ अब पानी के एक नारियल को लाल चुनरी से लपेटकर मौली बांध दें।

⚱️ इस नारियल को कलश के बीच में रख दें, और बाद में इसे पात्र के मध्य में स्थापित कर दें।

पूजन विधि

⚱️ नवरात्रि की पूजा से पहले विधि-विधान से घट स्थापना करें।

⚱️ वहीं नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री माता की पूजा की जाती है।

⚱️ आप पूजा करने के लिए सबसे पहले अग्यारी करें और उसपर लौंग का जोड़ा रखें

⚱️ अब देवी के समक्ष ज्योति जलाएं।

⚱️ फिर कुछ मौसमी फल और बताशे प्रसाद के रूप में रखें।

⚱️ अब कुमकुम, हल्दी, सफेद चंदन, अक्षत, सिंदूर अर्पित करें।

⚱️ इसके अलावा आप पान, सुपारी, लौंग, नारियल 16 श्रृंगार का सामान चढ़ा सकते हैं।

⚱️ नवरात्रि के पहले दिन देवी को सफेद रंग का पुष्प अर्पित करें।

⚱️ फिर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

⚱️ अब मां शैलपुत्री के बीज मंत्रों का जाप करें और आरती करना शुरू करें।

⚱️ अंत में माता की आरती करते हुए गलतियों की माफी मांगे।

Leave a Reply