राशिफल (भार्गव)
मेष
13-04-2025
♈ मेष :
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: हरा रंग
वृष
13-04-2025
♉वृषभ :
आज कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
मिथुन
13-04-2025
♊ मिथुन :
आज यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की सेहत टेंशन देगी। छोटे भाई-बहन से कहासुनी हो सकती है। दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है। व्यक्तियों पर भरोसा करना बंद कर दें, क्योंकि वे आपकी बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हैं। निवेश आपकी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग
कर्क
13-04-2025
♋ कर्क :
आज वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय टाला जाना शुभ रहेगा। अपने पारिवारिक और व्यावासायिक जीवन को मिश्रित करने से बचें। अविवाहितों के लिए आज एक नवीन रिश्ते का आरंभ संभव है। बुजुर्ग और बच्चे आपसे अधिक ध्यान और सहयोग की अपेक्षा रखेंगें। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। सांसारिक मामले और वित्तीय उलझनों का थोड़े ही प्रयास से हल संभव है। पारिवारिक सन्दर्भ, परिवार के सदस्यों के प्रति देखभाल और जिम्मेदार रवैया बेहतर समन्वय और समझ लाने में मदद करेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग
सिंह
13-04-2025
♌ सिंह :
आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
कन्या
13-04-2025
♍ कन्या :
हनुमानजी की कृपा से बिगड़े रुके काम तेजी से बनेंगे। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। ड्राइविंग करते समय पूरी सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नई योजना बनेगी। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। सांसारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी एवं लक्ष्यों को पाने में बाधाएं आएंगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति का पदार्पण हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
तुला
13-04-2025
♎ तुला :
आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में होने की पूरी सम्भावना है। परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे। आपके अंदर कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी। आपको इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है। नौकरी तलाशने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
वृश्चिक
13-04-2025
♏ वृश्चिक :
आज आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: हल्का रंग
धनु
13-04-2025
♑ धनु :
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। शीघ्र गुस्सा आएगा जो किसी झगड़े का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बन सकता है। अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहने का समय है। सरकारी काम में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा में लाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: मोर नीला
मकर
13-04-2025
♑ मकर :
विदेश यात्रा से आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के ऊपर बेफिज़ूल का खर्चा ना करें और ना ही बच्चों की अनचाही मांगों को पूरा करें। जो लोग सरकारी नौकरी, मीडिया या ऐसे किसी चीज़ से जुड़े हुए हैं यह उनके लिए स्वर्णिम समय है। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य आपकी भावनाओं की कद्र करेंगें। आप किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। आप अपनी प्यार भरी ज़िन्दगी में खुश रहेंगे। आप आपने प्रियतम के साथ विशेष पल बिताएंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
कुंभ
13-04-2025
♒ कुंभ :
आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन फीट एण्ड फाईन रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
मीन
13-04-2025
♓ मीन :
आज कार्यों में व्यस्तता रहेगी। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। नौकरी में आपको अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा और यह दूसरों को आश्चर्यचकित कर सकता है। खेलों में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, हालाँकि आपको लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग