कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
पर्यावरण स्वस्थ जीवन और पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राकृतिक संसाधनों के दोहन व मानव जीवन शैली के लिए इसके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।दूषित पर्यावरण उन घटकों को प्रभावित करता है,जोकि जीवन जीने के लिए आवश्यक है।ऐसे ही पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने व पर्यावरण के महत्व समझाने के लिये छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थियों ने स्लोगन व नारो से कुनिहार बाज़ार में रैली निकाल कर आम जन मानस को जागरूक किया।
विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य हेमराज गॉड के मार्ग दर्शन में विद्यालय परिसर से सुबह की प्रार्थना सभा के बाद एक जागरूक रैली निकाली ,जोकि मुख्य बाजार से होती हुई पुराना बस स्टैंड पहुंची व न्यू बस स्टैंड व सिविल हॉस्पिटल होते हुए वापिस विद्यालय पहुंची।इस दौरान विद्यार्थियों सहित विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं भी पर्यावरण सरक्षंण रैली में शामिल हुए।
इस दौरान विद्यार्थियों ने बाज़ार की नलियों से प्लास्टिक के कचरे को भी साफ़ कर पर्यावरणको साफ़ रखने का संदेश दिया ।





