कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले कुनिहार क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरी। जिसके कारण जिला शिमला के घनहट्टी क्षेत्र से संबंद्ध रखने वाले डॉक्टर चंदन उम्र 39 वर्ष सपुत्र स्व सोमदत्त निवासी घनहट्टी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे के आस पास कुनिहार कुफ़्टु मार्ग ऊंचा गांव के समीप एक कार के अचानक अनियंत्रत होकर लुढ़ककर नीचे अर्की मार्ग में बने एक मकान की छत पर जा गिरी। कार के गिरने की आवाज से आस पास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना कुनिहार को दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी भी मौके पर पँहुचे व मृतक डॉक्टर चंदन के शव को नागरिक चिकित्सालय कुनिहार लाया गया।
मृतक के परिजनों के आने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाया जाएगा। पुलिस द्वारा घटना की गहनता से जांच की जा रही है व आगामी कार्यवाही अमल में ला रही है।
