अर्की
अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत देवरा में 40 वर्षो से चला आ रहा प्रसिद्ध लखदाता दंगल इस बार धुमधाम से मनाया गया । दंगल में बतौर मुख्यातिथि ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान व उपप्रधान विकास खण्ड समिति कुनिहार रूपसिंह ठाकुर रहे। दंगल की शुरुआत लखदाता व अखाड़ा पुजन से की गई । उसके पश्चात एक बड़े मैदान में दंगल आरम्भ हुआ । लखदाता दंगल के संस्थापक शहाबुद्दीन व मुख्य आयोजक राजीव बंटी ने बताया कि यह दंगल देवरा पंचायत के सभी निवासियों के सहयोग से किया जाता रहा है। इस दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश तक के पहलवानों ने भाग लिया । मुख्यातिथि रूपसिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में दंगल आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहाँ युवा वर्ग नशे से दूर होता है वहीं आपसी भाईचारा सदभावना सहयोग की प्रवृति जागृत होती है। उन्होंने हमीरपुर निवासी सेवानिवृत पैरा कमांडो त्रिलोक शर्मा व परिजनों जोकि हर वर्ष इस दंगल में जलेबी का भंडारा लगते है एवम सेवानिवृत हवलदार पैरा कमांडो जमालुदीन का भंडारा देने के लिए बधाई व धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्य आयोजक राजीव उर्फ बंटी ने बताया कि अगले वर्ष इस दंगल को और बड़ा करने के लिए पंचायत व स्थानीय निवासियों की योजना है। साथ ही उन्होंने बाहरी राज्यो से आये पहलवानों का भी इस छोटे से दंगल में आने का धन्यवाद किया। व आह्वाहन किया कि भविष्य में वह ज्यादा तादाद में आकर लोगों का मनोरंजन करें। पश्चात मुख्यातिथि द्वारा बड़ी माली जीतने वाले पहलवान कुलवंत कोलका को 5100 राशि व गुर्ज,छोटी माली विजेता राजन अम्बाला को 2100 राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कमेटी अध्य्क्ष जयसिंह ठाकुर व उप प्रधान टेकचंद द्वारा दंगल को सफल बनाने के लिए समस्त लोगों व पहलवानों का हार्दिक धन्यवाद किया गया।




