February 14, 2026 3:30 pm

दाड़लाघाट कार्यरत परिवहन सहकारी सभाओं के सदस्यों ने कंपनी द्वारा बिना कूलिंग किये गाड़ियों में गर्म क्लिंकर लोड करने से नाराज कंपनी गेट के बाहर किया धरने का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

दाड़लाघाट कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं के सदस्यों ने अंबुजा सीमेंट कंपनी द्वारा गाड़ियों में बिना कूलिंग किए गर्म क्लिंकर लोड करने से नाराज होकर कंपनी गेट के बाहर एक धरने का आयोजन किया ।ट्रांसपोर्टर इस बात से खफा थे कि अंबुजा सीमेंट कंपनी द्वारा जो क्लिंकर उनकी गाड़ियों में लोड किया जा रहा है उसका तापमान इतना अधिक है की लोगों की बहुत सी गाड़ियां जल कर राख हो गईं हैं। चालकों की जान के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। सात सौ डिग्री से भी अधिक तापमान में जो क्लिंकर तैयार होता है वह कूलिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही गाड़ियों में लोड होता था। लेकिन कंपनी केवल अपनी उत्पादन लागत कम करने के उद्देश्य से उच्च तापमान वाले इस क्लिंकर को बिना कूलिंग किए गाड़ियों में लोड कर रही है जिससे लोगों की गाड़ियां जल रही है । ट्रांसपोर्टरज का कहना है कि यह सिलसिला पिछले काफी वर्षों से चल रहा है। ट्रांसपोर्टरज ने परिवहन सहकारी सभाओं के पदाधिकारीयो एडीटीओ को छोड़कर किराया वृद्धि के मुद्दे पर आंखें बंद कर के हस्ताक्षर करने की भी घोर आलोचना की गई। ध्यान रहे की कंपनी ने 1: 45% किराया वृद्धि दो महीने की बकाया राशि के साथ देने की ऑफर की है जबकि किराया वृद्धि 21 फरवरी 2023 से लेकर 31 मार्च 2025 तक लगभग 27 महीने के एरियर के साथ बनती है वह भी लगभग 6% के आसपास की वृद्धि बनती है । चेसिस, टायर्स, इंश्योरेंस की दरों में भारी इज़ाफा हुआ है। गाड़ी की डिप्रीशिएशन वैल्यू भी शामिल की जानी थी। लेकिन एसडीटीओ को छोड़कर बाकी सभी सरकारी कमेटियों के पदाधिकारी ने कंपनी की ऑफर के ऊपर लोगों को विश्वास में लिए बगैर हस्ताक्षर कर दिए। जो कि ट्रांसपोर्टर्स की एकता को तोड़ने तथा लोगों की पीठ पर छुरा घोंपने वाला काम है। धरने में गाड़ियों को समय पर खाली तथा लोड न किए जाने का मुद्दा भी छाया रहा। टिपरा तथा बाहरी राज्यों से सीमेंट हिमाचल पहुंच रहा है जिससे काम में भारी गिरावट आई है। लोगों को गाड़ियों की किस्तें भरने में मुश्किल हो रही है।गेट के बाहर हुए इस प्रदर्शन में लैंड लूजर के पूर्व प्रधान रामकृष्ण शर्मा ,भागीरथ ठाकुर ,विजय ठाकुर, जयदेव ठाकुर, अमरचंद गजपति एसडीटीओ के नीलम भारद्वाज ,विजेंद्र ,ऋषि देव प्रधान ए टी टी ओ यू नरेश कुमार , नरेंद्र हांडा ,हेमंत कुमार, जबकि एडीकेएम की तरफ से हेमराज ठाकुर, ओमप्रकाश इत्यादि ने इस धरने में भाग लिया ।

Leave a Reply

Advertisement