January 21, 2026 9:49 pm

स्कूटी व कार में हुई टक्करस्कूटी चालक को शिमला आईजीएमसी शिमला किया रेफ़र

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
सोमवार देर सायं कुनिहार सुबाथू मार्ग पर गंबर पुल से उपर चढ़ाई में एक स्कूटी व कार की टक्कर हो गई ।हादसे में स्कूटी चालक वीरेंद्र कुमार पुत्र सुंदर सिंह गांव चम्याचा काला डाकघर रोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र जोकि खेती बाड़ी का कार्य करता है ,किसी काम से कुनिहार आया हुआ था व वापिस घर की और जा रहा था ।गंबर पुल से सुबाथू की और चड़ाई में विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया ।कार शुभम ठाकुर पुत्र विजय पाल गांव व डाकघर डियोथ जिला बिलासपुर चला रहा था व आकाश पुत्र जय इंद्र ठाकुर जेल रोड मंडी भी साथ था।पुलिस चौकी सुबाथू के अंतर्गत हुए इस हादसे के घायल व्यक्ति को कुनिहार सिविल हॉस्पिटल लाया गया,जंहा पर चिकित्सक द्वारा फर्स्ट ऐड के पश्चात शिमला आईजीएमसी रेफ़र कर दिया गया ।वंही पुलिस चौकी सुबाथू के कर्मचारी सिविल हॉस्पिटल कुनिहार पहुँच कर दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्यवाही करके घटना की जाँच आरंभ कर दी है ।

Leave a Reply