कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में नर्सरी से प्लस टू कक्षा तक शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।जिसमें अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।कार्यक्रम में अभिभावकों से शपथ भी दिलाई गई और शिक्षा संवाद में बच्चों के अधिगम को सुधारने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल दास प्रवक्ता इकोनॉमिक्स ने की ।
प्रवक्ता गोपाल दास ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को ज्ञानवर्धक ,सकारात्मक तथा नैतिक मूल्यों से मजबूत बनाने पर जोर दे ।उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक , शिक्षा में टेक्नोलॉजी का सही उपयोग और पाठ्य सहगामी गतिविधियों में अपनी रुचि अनुसार भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि उन का संपूर्ण विकास हो सके।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा राधा ,केंद्रीय मुख्य शिक्षक रोशन लाल और सभी अध्यापक उपस्थित रहे ।




