अर्की
राजकीय उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय लड़ोग में क्लस्टर स्तर पर विद्यालय शिक्षा संवाद का आयोजन एस एम सी प्रधान बंती तनवर जी की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें विद्यालय के छात्रों के अभिभावक एवं एस एम सी के सदस्य उपस्थित रहें। शिक्षा संवाद का उद्देश्य विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा था ।जिसके प्रमुख बिन्दु -: 1)शिक्षा का अधिकार अधिनियम ,2009 के अंतर्गत अभिभावकों को जागरूक करना । (2)विद्यालय में नामांकन व प्रतिधारण पॉलिसी के बारे में बताना। (3) गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के महत्व को बताना । तथा मादक पदार्थों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करना। (4) इलेक्ट्रानिक मीडिया,परीक्षा में अवांछनीय सामग्री के प्रयोग को न करने के लिए बताना।(5)व्यवसायिक शिक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डालना।(6)एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावकों के सहयोग की आवश्यकता को बताना।(7) विद्यालय के नियम,अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व के प्रति सभी को जागरूकता की शपथ ग्रहण करवाना। कार्यक्रम के अंत में एस एम सी प्रधान एवं अभिभावकों ने अपने बच्चों को अनुशासन एवं पढ़ाई के प्रति जागरूकता के लिए शपथ ली । और विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे लगाए तथा सभी बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक वर्ग एवं गैर शिक्षक भी उपस्थित रहें।




