February 14, 2026 4:15 pm

चंडी (अर्की) विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया योग दिवस दिवस।

[adsforwp id="60"]

अर्की

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की ) ने योग दिवस हर्षोल्लाह से मनाया। योग दिवस अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से मनाया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सेवानिवृत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित महान शिक्षाविद मस्तराम शर्मा ने शिरकत की। उनके साथ अम्बूजा सीमेंट फाउंडेशन की तरफ से आरती सोनी उपस्थित रहीं। मस्तराम शर्मा ने विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को योग अत्यंत आवश्यक है ताकि उनका पढ़ाई में ध्यान केंद्रित हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार को सूर्य नमस्कार, अनुलोम- विलोम, कपालभारती, भ्रामरी आदि अनेकों योग करवाए। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने मस्तराम शर्मा, आरती सोनी व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का धन्यवाद किया। पिछले दिन शिक्षा संवाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने भाग लिया व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों व अध्यापकों के बीच में चर्चा- परिचर्चा की गई। इस दिन अभिभावकों ने शपथ भी ग्रहण की। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Advertisement