सोलन
पवन सिंघ
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने जमकर कहर बरपाया है, जिससे प्रदेश के 9 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना शामिल हैं।
फ्लैश फ्लड के खतरे के कारण:
भारी बारिश के कारण नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ रहा है, जिससे फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं पेश आ रही हैं अब तक के नुकसान प्रदेश में 39 लोग विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें 20 लोग प्राकृतिक आपदा की वजह से और 19 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं राज्य की 129 सड़कें बाधित हो चुकी हैं और 147 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को फ्लैश फ्लड के खतरों से एहतिहात बरतने को कहा है लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है




