शिमला/शर्मा
भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम उसे विचारधारा वाली पार्टी से आते हैं जिस विचारधारा ने देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर दिखाया है। एक दौर वह भी था कि भाजपा का कार्यकर्ता सोचता था कि हम कभी सत्ता में आएंगे पर आज देश को एक सशक्त नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर मिला है जो देश के तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार को चुनकर कह रही है कि हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, इस सरकार का वर्तमान ढाई साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि सरकार को जनता द्वारा केवल मात्र विकास कार्य रोकने के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी से पूछो जिनके पास पिछले 9 महीने से केवल मात्र एक पार्टी का अध्यक्ष ही है, ना जिला है, ना मंडल, ना कार्यकारणी, ना पदाधिकारी है।





