कुनिहार
कुनिहार में चोरों के हौंसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने दिन दिहाड़े ही क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित विश्वकर्मा मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नगदी पर ही हाथ साफ कर दिया । चोरी की इस घटना की विश्वकर्मा मंदिर समिति द्वारा पुलिस थाना कुनिहार को सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पंडित राकेश शर्मा प्रतिदिन की भांति भी सुबह करीब 8 बजे के आस पास पूजा अर्चना करके मंदिर का मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अपने घर चले गए व सांयकालीन आरती के लिए जब वह करीब 5 बजे के आस पास विश्वकर्मा मंदिर में आये तो मंदिर का मुख्य दरवाजे के ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मंदिर समिति के पदाधिकारियों को दे दी।
भगवान विश्वकर्मा विकास समिति कुनिहार अध्यक्ष मनोज ठाकुर, विनय गर्ग, विजय कंवर, राकेश शर्मा पंडित राकेश शर्मा, आदित्य शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी मंदिर के दान पात्र की चोरियां हो चुकी है। दोपहर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे लगता कि चोरों के हौंसले कितने बुलंद है। उन्होंने कहा कि चोरी की इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना को दे दी गई है। उन्होंने शीघ्र चोरों की धर पकड़ की मांग की है।




