कुनिहार
शिव कावड़ सेवा समिति हाटकोट की 13 वीं पैदल कावड़ यात्रा का शुभारंभ हो गया। जिसमें गत देर रात्रि 9 कावड़ सदस्यों का पहला जत्था कुनिहार से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए निकल गया। जो हरिद्वार से करीब 171 लीटर पवित्र गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करके 22 जुलाई को कुनिहार पँहुचेगे व 23 जुलाई को क्षेत्र के सभी शिवालयों में स्थापित स्वयंभू शिवलिंग का अविषेक करेंगे। कावड़ दल में रिशु शर्मा, पार्थ शर्मा, पारस अरोड़ा, दक्ष गौतम, नमन शर्मा, गौतम शर्मा, सुजल पूरी, आर्यन शर्मा, नीतीश शर्मा शामिल हैं। जिसमें रिशु शर्मा सर्वाधिक 61 लीटर व अन्य सदस्य 21 से 11 लीटर पवित्र गंगाजल लाएंगे। इस मौके पर शिव कावड़ सेवा समिति हाटकोट के विनोद भारद्वाज ने बताया कि श्रावण माह की शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर हाटकोट के साथ राज दरबार परिसर में 13 जुलाई से शिव महापुराण कथा का भी शुभारंभ हो जाएगा। जिसकी पूर्णाहुति 23 जुलाई को होगी। उसी दिन जन सहयोग से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र गगु, राहुल, राधारमण शर्मा, पंकज शर्मा, संजय जोशी, आदित्य नेगी आदि सदस्यों ने पहले 9 सदस्य कावड़ जत्थे को भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना किया।




